#BiharNews : SDM कार्यालय परिसर में होमगार्ड जवान की हत्या, एक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गया। बिहार में गया जिले के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कार्यालय में तैनात होमगॉर्ड के जवान की आज हुई हत्या के महज कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शनिवार देर शाम यहां सिविल लाइन्स थाना में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद सिंह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मारूफगंज का रहने वाला है, जो मानसिक रूप से असमान्य है। उन्होंने बताया कि आरोपी हमेशा सरकारी कार्यालयों में घूमता नजर आता है। आज वह एसडीओ कार्यालय में घूम रहा था। वह कार्यालय के भीतर जाना चाह रहा था लेकिन गार्ड सुजीत कुमार ने उसे रोक दिया, जिस पर विवाद हो गया।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |