#BhojpuriNews : प्रभा राज और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'बलम हमार दुबई कमाले' रिलीज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। गायिका प्रभा राज और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'बलम हमार दुबई कमाले' रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत गीत 'बलम हमार दुबई कमाले' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। इस गाने में नई नवेली दुल्हन को पिया के विदेश में जानेका गम दिखाया गया है,जिसमें काजल के पति अपने नवविवाहिता पत्नी को छोड़कर रोजी रोटी कमाने के लिए दुबई चले जाते हैं, और इधर उनके गम में काजल दिन और रात अकेले काट रही है। नवविवाहिता काजल त्रिपाठी दिल का दर्द बयां करते हुए कह रही हैं कि... 'गवना कराके पिया गईले विदेसवा, भईल हमार बना पगली के भेसवा, चढ़ली जवानी हमर सेज प लड़े, तोहर दुबई कमाइल ए सइयां, आग लागे बजर पड़े...'
लिंकः https://youtu.be/scIamgHUYbM?si=FVicjYZHDzGXSnvL
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत गीत 'बलम हमार दुबई कमाले' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रभा राज ने गाया है। इस गाने को कृष्णा संगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी, डीओपी गौरव राय, रंजन हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।