#AgraNews: अयोध्या-काशी ने लक्ष्य पा लिया, अब ब्रज भूमि की बारी: योगी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अयोध्या-काशी ने अपना लक्ष्य पा लिया। अब ब्रज भूमि की ही बारी है। किरावली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा “ आज कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको कह दो कि वोट तो कमल के निशान पर जाएगा। आपको पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं, पांच साल जाकर फातिहा पढ़ो।”