नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने अवगत कराया है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा उत्तर प्रदेश में सामान्य चुनाव लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव वर्ष-2024 को दृष्टिगत रखते हुए, प्रदेश के विभिन्न जिलों में चुनाव के दिन निगोसिएबुल इन्स्ट्रूमेण्टस एक्ट-1881 (एक्ट संख्या 26/1881) की धारा 25 के अन्तर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जनपद जौनपुर में पांचवें चरण में मतदान 25 मई 2024 (दिन शनिवार) को होना नियत है। उच्च न्यायालय के उपरोक्त आदेश के अनुपालन में 25 मई 2024 को उप्र सरकार द्वारा घोषित सामान्य चुनाव लोक सभा एवं विधान सभा उप चुनाव वर्ष-2024 के कारण इस जजशिप में (ग्राम न्यायालयों सहित) सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ