जेसीआई जौनपुर युवा का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर युवा का पहला शपथ ग्रहण समारोह जेसीआई चेतना की अध्यक्ष मीरा अग्रहरी की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में हुआ। शिखर माहेश्वरी ने संस्थापक अध्यक्ष आकाश केशरवानी का परिचय दिया व मीरा अग्रहरी ने केशरवानी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। केशरवानी ने बताया कि आज जो बीज बोया गया है वह एक दिन विशाल वृक्ष बनेगा। मंडल उपाध्यक्ष शिवम सिंह ने नए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी सदस्यों व अतिथियों ने अध्यक्ष आकाश केशरवानी को माला पहनाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव ने कहा कि अध्यक्ष आकाश के नेतृत्व में युवा टीम समाज में अपनी अलग पहचान बनाएगी। मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आप सभी युवा टीम पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और सभी का जोश देखकर लग रहा है कि युवा टीम समाज को एक नई दिशा दिखायेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम सह संयोजक शनि सेठ, डॉ. नैंसी गुप्ता, सचिव नयन श्रीवास्तव मोहित, कोषाध्यक्ष श्वेता शॉ, अध्याय की प्रथम महिला सौम्या केशरी, लेडी जेसी चेयरर्सन आंचल जायसवाल, जितेंद्र सेठ, रितुल पाठक, मानस गुप्ता, अमन ज्योति अस्थाना, अवनीश रश्मि केशरवानी, आबिष इमाम, अभिषेक सलोनी अग्रहरी, राहुल प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक गौतम सेठ ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ