वीडीए सचिव ने सारनाथ में परियोजना का लिया जायजा | #NayaSaveraNetwork

  • 31 मार्च तक काम पूरा कराने का दिया निर्देश 

@ नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। विकास प्राधिकरण सचिव डा. वेदप्रकाश मिश्रा ने सारनाथ में निर्माणाधीन परियोजना का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। वहीं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि अलग-अलग टीम बनाकर 31 मार्च तक काम पूरा कराएं। 

सचिव ने सारनाथ स्थित विश्व बैंक सहायतित प्रो-पूअर परियोजना में चल रहे कार्यों (अशोका रोड, धर्मपाला रोड, ऋषिपत्तन रोड व लास्ट माइल कनेक्टिविटी, कैनोपी, सीवर लाइन, वाटर लाइन, वेंडिंग जोन, हार्टिकल्चर व इंटरप्रिटेशन वॉल) का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता देखी। वहीं अधिकारियों से जानकारी ली। कार्य़दायी संस्था केके कंट्रक्शन के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक रोड पर अलग अलग टीम लगाकर कार्य को 31 मार्च तक पूर्ण किया जाए। सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

सचिव ने अधिकारियों संग मीटिंग भी की। उन्होंने अवैध निर्माण को रोकने के लिए अवैध कॉलोनी की सूची मानचित्र का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता आनंद मिश्रा, सहायक अभियंता शिवाजी मिश्रा, अमन शाहू व एलबी दुबे आदि उपस्थित रहे।

*संस्थापक दिवस 2024 | तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर | मुख्य अतिथि - प्रो. वंदना सिंह कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर | 28 फरवरी 2024 अपरान्ह 2.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम | 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार पूर्वान्ह 11.00 बजे | स्थान : बलरामपुर हाल, तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर | निवेदक - प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार सिंह प्राचार्य | प्रो. श्री प्रकाश सिंह अध्यक्ष - प्रबंध समिति | राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें