ठाणे : जनता का विश्वास ही हमारी ताकत: पीपी चौधरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। पाली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है और इसी का नतीजा है कि मुझे तीसरी बार यहां से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। हमें पीएम मोदी का हमेशा आशीर्वाद मिला है। सांसद चौधरी ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी ताकत है। उल्लेखनीय है कि ठाणे के वुडलैंड होटल में जय परशुराम सेना फाउंडेशन और राजस्थान विकास मंच महाराष्ट्र द्वारा आयोजित एक समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद पीपी चौधरी का सम्मान किया गया। इस आयोजन के मुखिया वरिष्ठ समाजसेवक ओमप्रकाश शर्मा ने प्रवासियों की कुछ समस्याओं का उनसे जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली फ्रेट कारीडोर बनने से रेल आरक्षण के प्रतीक्षा सूची नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के संसदीय कार्यकाल के दौरान किये विकास कार्यों का 22 लाख जनता को हमने लेखा जोखा दे दिया है।
- सत्कार से हुए गदगद
प्रवासी राजस्थानियों की ओर से अपने सत्कार गदगद सांसद चौधरी ने कहा कि पूरे देश के प्रवासियों का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके काम के लिए मैं रात दिन उपलब्ध रहूंगा। जय परशुराम सेना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आपको पुनः हम सब केंद्रीय मंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। आप 3 माह, 6 माह में एक बार प्रवासी राजस्थानियों के लिए ठाणे में समय देने का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत मूंदड़ा, भाजपा प्रदेश राजस्थान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश महेश्वरी, कपूर राणावत, महेंद्र जैन, बाबू सिंह राजपुरोहित, बालमुकुंद मिश्रा, जनार्दन शर्मा, ओपी जोशी, राजेन्द्र शर्मा, रामचंद्र तोदी, वीरेंद्र रूंगटा, सेजल कदम, सुमन शर्मा, परी मेहता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।