नया सवेरा नेटवर्क
प्रतापगढ़। जेठवारा के डेरवा सबलगढ़ में रविवार सुबह जर्जर मकान का बारजा गिरने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डेरवा सबलगढ़ निवासी राकेश मिश्र मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। गांव में उनका पुराना जर्जर मकान गिराया जा रहा है। राकेश के दो बेटों में छोटा विवेक मिश्र (17) रविवार सुबह करीब 8:30 बजे पुराने मकान में रखा सामान निकाल रहा था। इसी दौरान बारजा गिर गया। विवेक मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवेक डेरवा महाविद्यालय में स्नातक का छात्र था।
0 टिप्पणियाँ