जौनपुर: शिक्षक की हत्या को लेकर शिक्षक संघ ने जताया कड़ा आक्रोश | #NayaSaveraNetwork

  • मूल्यांकन केंद्रों पर की शोकसभा, सभी ने एक स्वर में कहा - कार्रवाई न होने पर मूल्यांकन कार्यों का होगा बहिष्कार

@ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर जा रहे मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश द्वारा अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार को गोली मारने की दुःसाहसिक घटना की गयी है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश शराब के नशे में था तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से बार-बार तम्बाकू मांग रहा था और किसी को आराम नहीं करने दे रहा था। जब अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार द्वारा इस पर आपत्ति की गयी तो मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश द्वारा उन पर सरकारी कार्बाईन से अनियंत्रित फायर खोल दिया गया जिससे अध्यापक धर्मेन्द्र पुत्र श्री राज कुमार राम निवासी बैराठ, रामगढ जनपद चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें थाना सिविल लाईन-मुज्जफरनगर पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
जौनपुर: शिक्षक की हत्या को लेकर शिक्षक संघ ने जताया कड़ा आक्रोश  | #NayaSaveraNetwork

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ-सेवारत की टीम ने प्रदेशीय अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में जनपद के प्रत्येक मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर शिक्षकों के बीच गहरी संवेदना व्यक्त की एवं शोक सभा की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से यह भी मांग की कि मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये की मुवावजा एवं शिक्षक के अन्य भुगतान तत्काल किया जाए। परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी सेवा में समायोजित किया जाय। साथ ही भविष्य में बोर्ड परीक्षा कार्य में लगे सभी शिक्षकों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान किया जाय। अगर सरकार तत्काल ऐसा प्रबन्ध नहीं करती है तो आगामी तीन दिनों बाद संगठन मूल्यांकन बहिष्कार का भी निर्णय ले सकती है। विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ मण्डलीय अध्यक्ष सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष तेरस यादव, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अतुल सिंह, जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सुनील सिंह, अरविंद सिरसी, गुंजन श्रीवास्तव,आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ