जी सिने अवार्ड में शाहरूख खान को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। 22वें जी सिने अवार्ड में बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला। 22 वें जी सिने अवार्ड में शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। रानी मुखर्जी और आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स पुरस्कार से नवाजी गयी। कियारा आडवाणी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ज्यूरी का पुरस्कार मिला। बेस्ट वीएफएक्स - जवान के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट,बेस्ट एक्शन - स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे और जवान के लिए टीम,बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक - जवान के लिए अनिरुद्ध,बेस्ट डायलॉग - जवान के लिए सुमित अरोड़ाबेस्ट प्ले बैक सिंगर मेल - अरिजीत सिंह (पठान से झूमे जो पठान), बेस्ट प्ले बैक सिंगर फीमेल- शिल्पा राव (बेशरम रंग फिल्म पठान)बेस्ट लिरिक्स - कुमार (चलिया- पठान) के लिये चुने गये।