मॉरीशस की तीन दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति रवाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 मार्च को राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मॉरीशस की तीन दिवसीय सरकारी यात्रा पर सोमवार को रवाना हुईं। सुश्री मुर्मू भारतीय नौसेना की टुकड़ी नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी के दो जहाजों के साथ उत्सव में भाग लेगी। वह अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन और प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी।
![]() |
Ad |