शाहगंज: अरगूपुर-कटार मार्ग निर्माण से विकास को मिलेगी गति | #NayaSaveraNetwork
1634.65 लाख की लागत से होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य
विधायक रमेश ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
@ नया सवेरा नेटवर्क
उन्होंने कहा कि बीते 30 सालों से यह मार्ग जर्जर हो गया था, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसके निर्माण की जरूरत नहीं समझी। यह मार्ग शाहगंज की आर्थिक गतिविधियों के विकास की रीढ़ माना जाता है। इसका निर्माण हो जाने से यहां के उद्योगों को नई संजीवनी मिलेगी। भविष्य में यह मार्ग आजमगढ़ की तरफ से सुल्तानपुर, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या आदि जाने के लिए बाईपास का भी काम करेगा। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा नेता बेचन सिंह, विनय सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा ने तथा संचालन रविकांत जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, अरुण अग्रहरि, संदीप जायसवाल, खुशीराम मिश्र, शैलेन्द्र गुप्ता मुन्ना, शीतल अग्रवाल, अनिल मोदनवाल, रोहित अग्रवाल, विजयलक्ष्मी गुप्ता, राजमती सरोज, नीलम अग्रहरि, बांकेलाल राजभर, ओम चौरसिया, धीरज पाटिल, मंटू चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।