पद्मश्री से सम्मानित बुनकर कपिल देव प्रसाद का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बिहार। पद्मश्री से सम्मानित नालंदा निवासी बुनकर कपिल देव प्रसाद का ईलाज के दौरान पटना में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। कपिल देव प्रसाद बिहारशरीफ के बसवन बीघा के निवासी थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पटना स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान कपिल देव प्रसाद का निधन हो गया। वर्ष 2023 में राष्ट्रपति ने उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया गया था। कपिल देव प्रसाद पिछले छह दशक से हथकरघा के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उन्होंने बावनबूटी साड़ी को देश दुनिया में पहचान दिलाई थी।