हिट मशीन खेसारीलाल यादव के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने वृद्धा आश्रम में किया दान पुण्य | #NayaSaveraNetwork

हिट मशीन खेसारीलाल यादव के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने वृद्धा आश्रम में किया दान पुण्य | #NayaSaveraNetwork
  • अपने बेटे के लिए खेसारीलाल यादव के माता-पिता ने की लंबी उम्र की कामना

@ नया सवेरा नेटवर्क

पटना। अपनी आवाज और अदाकारी से लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनके माता-पिता ने पटना के दानापुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध लोगों के साथ मिलकर अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वहां फल मिठाई खाद्य सामग्री के साथ मच्छरदानी भेंट की और अपने बेटे खेसारी लाल यादव के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा खेसारीलाल यादव की मां ने दानापुर अनाथ आश्रम में भी बच्चों के बीच फल मिठाई कॉपी कलम खाद्य सामग्री और मच्छरदानी आदि का वितरण किया और अपने बेटे के लंबी उम्र के लिए कामना की। खेसारी लाल के जन्मदिन पर यह तमाम आयोजन खेसारी फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन पांडेय के द्वारा किया गया। 

हिट मशीन खेसारीलाल यादव के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने वृद्धा आश्रम में किया दान पुण्य | #NayaSaveraNetwork

मौके पर उनके पिता श्री मंगरु यादव अपने बेटे की उपलब्धियां पर गर्व करते नजर आए और कहा कि खेसारी लाल यादव ने उनके परिवार की मान प्रतिष्ठा को जिस तरह बढ़ाया है, इसके लिए उनका पूरा परिवार आभारी है। उनके पिता ने भोजपुरी समेत तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके प्यार और आशीर्वाद से खेसारी लाल यादव आज एक चमकते सितारे की तरह हैं और उनकी यह चमक बनी रहे इसके लिए खेसारी लाल यादव के माता-पिता ने ईश्वर से भी उनकी सफलता और दीर्घायु होने की कामना की। यह पहला मौका है जब खेसारी लाल यादव के माता-पिता ने सार्वजनिक जीवन में आकर अपने बेटे के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया और इस दौरान आयोजित सभी तरह के कार्यक्रमों में वे शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ राहुल यादव, रंजन सिन्हा और अजय यादव भी मौजूद रहे। 

हिट मशीन खेसारीलाल यादव के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने वृद्धा आश्रम में किया दान पुण्य | #NayaSaveraNetwork


आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी के एकमात्र से सुपरस्टार है जो समय-समय पर समाज के लोगों की सेवा भी करते रहे हैं। खेसारी लाल यादव का मानना है कि जिस समाज ने उन्हें इतना कुछ दिया है उसे समाज के प्रति उनका भी एक फर्ज है, जिसका निर्वहन वह करते रहते हैं और इसके लिए उन्होंने खेसारी फाउंडेशन ट्रस्ट का भी निर्माण किया है। यह ट्रस्ट जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने लिखने से लेकर दूसरे जरूरतमंद लोगों की जरूरत में मदद आने का काम करती है। इस ट्रस्ट के द्वारा आज विभिन्न जगहों पर उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया, जिसमें उनके पिता की भागीदारी भी बराबर रही।


हिट मशीन खेसारीलाल यादव के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने वृद्धा आश्रम में किया दान पुण्य | #NayaSaveraNetwork


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ