#NoidaNews : निजी विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो छात्र गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नोएडा। पुलिस ने निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों को झगड़े के बाद छात्रों के दूसरे समूह पर गोली चलाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जिसमें कथित तौर पर एक कार को सड़क पर तेज गति से जाते देखा जा सकता है और संदेह है कि कार में बैठे लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जानकारी मिलने पर सेक्टर 126 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक निजी संस्थान के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को आज पुश्ता रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवा में गोलियां चलाईं, एक अन्य छात्र और उसके साथियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।’’ प्रवक्ता के अनुसार मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशांत शर्मा और पारस धामा के रूप में की गई है, दोनों की उम्र लगभग 22-23 वर्ष है और वे यहां एक निजी विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

 
*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ