नितिन गडकरी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचकर किया दर्शन-पूजन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मिर्जापुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को यहां विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। श्री गडकरी ने यहां 1750 करोड़ रुपए से बनने वाले सड़क एवं पुल का शिलान्यास करने से पहले देवी के दरबार पहुंच कर मां चरणों में शीश नवाया और देवी की अभ्यर्थना कर आशीर्वाद मांगा। सारे धार्मिक कार्य स्थानीय भाजपा विधायक एवं विंध्याचल मंदिर के पुरोहित रत्नाकर मिश्र एवं उनके सहयोगी पंडितों ने सम्पन्न कराया।

केंद्रीय मंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित लधु त्रिकोण मां काली एवं मां सरस्वती देवी के भी चरणों में शीश नवाया। उन्होने विंध्याचल में कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर को आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था। उनके दर्शन पूजन के बाद आम दर्शनार्थियों के द्वारा दर्शन पूजन फिर शुरू किया गया।


इससे पहले श्री गडकरी का हैलिपैड पर स्वागत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया। साथ में स्थानीय भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर पटेल एवं पदाधिकारी थे । इस अवसर पर कमिश्नर मुथुकुमार स्वामी औरजिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन सहित पूरा सरकारी अमला मौजूद था।

श्री गडकरी ने विंध्याचल मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वे मंदिर परिसर में कोरिडोर निर्माण कार्य की प्रशंसा भी की। केंद्रीय मंत्री इससे पहले भी मां के दरबार में आ चुके हैं। पर इस बार नये स्वरूप को देखते ही अभिभूत हो ग‌ए।


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*संस्थापक दिवस 2024 | तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर | मुख्य अतिथि - प्रो. वंदना सिंह कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर | 28 फरवरी 2024 अपरान्ह 2.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम | 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार पूर्वान्ह 11.00 बजे | स्थान : बलरामपुर हाल, तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर | निवेदक - प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार सिंह प्राचार्य | प्रो. श्री प्रकाश सिंह अध्यक्ष - प्रबंध समिति | राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें