बदलापुर : समाज के निर्माण में महिलाओं को बराबरी का हक मिले : डॉ. अंजना सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर में प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह के संरक्षकतत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिन प्रथम सत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बदलापुर उन्नत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को रवाना करने से पूर्व उन्नत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विकास, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह, राजुल सिंह उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने दलित बस्तियों में जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र था। 

इस सत्र में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व  संध्या पर मातृ शक्ति का वंदन किया और छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। स्त्री समर्पण और त्याग से घर की जिम्मेदारियों को निभाती हैं। महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर बनाने के लिए हम सभी को प्रयासरत होकर संकल्प लेना चाहिए। 

कार्यक्रम को हिन्दू भगवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोहित सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह ने किया। स्वागत डॉ. पवन सिंह व आभार ज्ञापन डॉ. तमन्ना नाज ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुमताज अहमद अंसारी, डॉ. महेंद्र सिंह, विजय प्रकाश, शैलेश विश्वकर्मा, राकेश पाल, धीरज, शुभम, काजल, प्रिंसी, अंतिमा, विवेक, राजलक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

बदलापुर : समाज के निर्माण में महिलाओं को बराबरी का हक मिले : डॉ. अंजना सिंह | #NayaSaveraNetwork

*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें