डॉ. संदीप अध्यक्ष व डॉ. आलोक सचिव चुने गये | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक चुनाव
जौनपुर। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में हुआ जहां ध्वनि मत सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक तरीके से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह को अध्यक्ष एवं डॉ. आलोक सिंह को सचिव चुना गया। डॉ. जितेन्द्र गुप्ता चुनाव अधिकारी द्वारा निष्पक्ष चुनाव सम्पादित कराते हुये डॉ. विशाल सिंह यादव उपाध्यक्ष मुख्यालय, डॉ. अजय सिंह उपाध्यक्ष सामान्य, डॉ. मो. रफीक उपाध्यक्ष सामान्य, डॉ. जया राय उपाध्यक्ष महिला, डॉ. बेचू लाल भारती उपाध्यक्ष प्रशासन, डॉ. अरुण कन्नौजिया वित्त सचिव, डॉ. श्रवण यादव सदस्य केन्द्रीय कार्यकारिणी और डॉ. मनोज गौतम सम्पादक पद पर निर्विरोध चुने गये। इस पर उपस्थित अन्य चिकित्सकों ने नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस प्रकार पीएमएस एसोसिएशन जौनपुर की नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ जहां तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News