जौनपुर : सभी सीटों पर खिलेगा भाजपा का कमल | #NayaSaveraNetwork
- जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोलकर भाजपा ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नगर के कान्हा पैलेस के प्रांगण में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री कार्यालय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा। अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा। उप्र सरकार के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से 2024 के लोस चुनाव का आगाज हो गया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का काम अब अधिक हो गया हैं, हमारा प्रत्याशी चाहे जो भी पर हमारा चुनाव चिन्ह कमल का फूल है। सभी कार्यकताओं के बल पर 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रचण्ड विजय होगी।
कलस्टर इंचार्ज नंदगोपाल नंदी ने कहा कि चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई। सभी लोग सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जायें।
जिला प्रभारी एव क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। कहा कि मोदी की गारंटी पर जनता मुहर लगाएगी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि तथा सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल में भाजपा ने गांव गरीब किसान सहित सभी वर्ग के विकास के लिए ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए है। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी तथा लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी मंत्री गिरीश यादव विधायक गण रमेश मिश्रा रमेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र हरिश्चंद्र सिंह सुशील उपाध्याय जिला महामंत्री सुशील मिश्रा अमित श्रीवास्तव सुधाकर उपाध्याय संतोष सिंह सुरेन्द्र सिंघानियां संतोष सिंह रवीन्द्र सिंह राजू दादा अभय राय अवधेश यादव राज पटेल संतोष मिश्रा मनोरमा मौर्य रामसूरत मौर्य शशि मौर्य बृजेश यादव धीरू सिंह विजय सिंह विद्यार्थी आमोद सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।