प्रशासनिक अधिकारी गोपनीय का चार्ज ग्रहण किया : संजय कुमार शर्मा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय,जौनपुर की मा०कुलपति महोदया के आदेश के क्रम में शनिवार को संजय कुमार शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारी गोपनीय का पदभार ग्रहण किया। संजय कुमार शर्मा जी वृंदावनधाम , मथुरा के मूल निवासी हैं। आपकी धर्मपत्नी बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पद पर और छोटे भाई जितेन्द्र शर्मा कम्प्यूटर आपरेटर शैक्षणिक अनुभाग में सेवा दे रहे हैं। इस मौके पर श्याम त्रिपाठी, जगदंबा मिश्र, जितेन्द्र पाण्डेय, रविन्द्र ओझा, मनु मिश्र, कृष्ण केवल पाण्डेय, श्यामचंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी तिवारी शोधार्थी , तुषार शर्मा एवं अन्य विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने बधाईयां दी।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News