आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork

कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अंबेडकर तिराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक ज्ञापन का कार्यक्रम सिटी मजिस्ट्रेट के यहां कार्यालय पर अनुमति के लिए दिया था, लेकिन इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाते हुए आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, अमित विश्वकर्मा, प्रांजल गौतम को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने आज सुबह के लिए घर पर कुछ घंटों के लिए नजर बंद कर लिया गया था।



वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के कार्यालय पर जाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, यूथ विंग पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव विक्की, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद शमीम, विशाल यादव शामिल हुए। प्रदर्शन में छात्र विंग के अध्यक्ष अरविंद यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जियालाल, सदर विधानसभा के अध्यक्ष अनिल यादव, अब्बू साद, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, संजय पाल, केपी गुप्ता, श्यामलाल पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण चौरसिया आदि मौजूद थे।

*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ