शाहगंज : सवा करोड़ से ज्यादा धनराशि का हुआ शिलान्यास | #NayaSaveraNetwork

  • नपा अध्यक्ष ने 7 स्थानों पर कार्यों का किया लोकार्पण

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में इण्टरलाकिंग, नाली, सीसी रोड, नाला निर्माण कार्य का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। अध्यक्ष रचना सिंह ने 7 वार्डों में लोकार्पण किया जहां अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी एवं विभिन्न वार्डों में सभासद मौजूद रहे। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व विकास कार्यों की रफ्तार बरकरार रखने हेतु 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा कार्यों को लोकार्पित किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। नगर के प्रत्येक वार्ड चमक उठे यही प्रयास है। आने वाले दिनों में रुके कार्यों को भी पूरा कराया जायेगा। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह ने कहा कि 5 वर्ष में सौ करोड़ रुपए से ज्यादा बजट नगर में खर्च हो इस हेतु प्राणप्रण से जुटा हूं।

शाहगंज : सवा करोड़ से ज्यादा धनराशि का हुआ शिलान्यास | #NayaSaveraNetwork


इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह, अरशद खान, जसीम खान, सभासद छेदी लाल वर्मा, कृष्णकांत सोनी, धमेंद्र कुमार, फैजान अहमद, अर्पित जायसवाल, गणेश चौहान, श्रेयांस मोदनवाल, राम मिलन मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें