राष्ट्रपति के हाथों प्रख्यात तबला वादक पंडित कालीनाथ मिश्र को मिला अकादमी पुरस्कार | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भारत सरकार के सांस्कृतिक विभाग द्वारा आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों  प्रख्यात तबला वादक पंडित कालीनाथ मिश्र को प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार म्यूजिक फॉर डांस में विशेष योगदान के लिए दिया गया। आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर गांव संगीत घराने से जुड़े पंडित कालीनाथ मिश्र पिछले 40 वर्षों से मुंबई में रहकर तबले की थाप पर गीत संगीत और नृत्य का जादू बिखेर रहे हैं। उनके पिता पंडित राखाल मिश्र सुप्रसिद्ध शास्त्रीया संगीत गायक रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के अलावा संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी  किशन रेड्डी, कानून और न्याय मंत्री (स्वतंत्र) अर्जुन राम मेघवाल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगीत नाटक अकादमी की चेयरमैन संध्या पुरेचा तथा भारत सरकार सांस्कृतिक मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने समस्त लोगों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

 

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

 
*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

नया सबेरा का चैनल JOIN करें