जौनपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा - हम बना रहे स्मार्ट युवा | #NayaSaveraNetwork

  • विभिन्न कार्यों का सीएम ने किया शिलान्यास

जौनपुर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में भी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह (प्रिंसू), मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण तथा शिक्षणगण द्वारा देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का मतलब है देश के हर व्यक्ति का विकसित होना। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देकर हम स्मार्ट युवा बनाएंगे। देश के सभी युवाओं को आज डिजिटली शिक्षित होने की जरूरत है, जिससे किसी भी परिस्थिति में पठन-पाठन प्रभावित न हो। हमारा उद्देश्य है देश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना जिससे वे स्वावलंबी बन सके। विद्यालयों के शिलापट्ट का अनावरण कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य ने कहा कि वर्षों से कई राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण और कायाकल्प नहीं हो पा रहा था। सरकार ने शिक्षा विभाग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जनपद के 17 विद्यालयों का चयन किया है आगे और भी विद्यालयों का चयन इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत होगा।

जौनपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा - हम बना रहे स्मार्ट युवा | #NayaSaveraNetwork

प्रोजेक्ट के अंतर्गत जनपद के कुल 30 राजकीय विद्यालयों में से चयनित 17 राजकीय विद्यालयों को धनराशि 2 करोड़ 31 लाख 26 हजार प्राप्त हुआ है, जिसके अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, वृहद निर्माण आदि कार्य कराये जाने हैं। उक्त धनराशि कार्यदायी संस्था उ.प्र. समाज कल्याण निगम (पूपी सिडको) के खाते में हस्तान्तरित कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी, वित्त एवं लेखाधिकारी जलज नयन, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा राजन सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज पचवर केराकत रमेश चंद्र यादव एवं समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ