जौनपुर : संस्कृति संरक्षण के लिये जागरूकता जरूरीः प्रो. सीमा | #NayaSaveraNetwork

  • पूविवि में संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन, प्रदर्शन, दस्तावेजीकरण पर कार्यशाला शुरू

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के कल्चरल क्लब एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की ओर से 5 दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को किया गया। यह कार्यशाला संस्कृति विभाग उप्र. के सहयोग से की जा रही है। कार्यशाला संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन, प्रदर्शन, दस्तावेजीकरण पर आधारित है। उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि उ.प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कृति के संरक्षण के लिए जागरूक करने की जरूरत है। इसके महत्व को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से हम कई पुरातन संस्कृति से परिचित हो रहे हैं। साथ ही गौरव महसूस कर रहे हैं।

जौनपुर : संस्कृति संरक्षण के लिये जागरूकता जरूरीः प्रो. सीमा | #NayaSaveraNetwork


  • संस्कार संस्कृति पर आधारित होनी चाहिए : प्रो. राम मोहन पाठक

बतौर मुख्य वक्ता मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. राम मोहन पाठक ने कहा कि संस्कार संस्कृति पर आधारित होनी चाहिए। वर्तमान में विज्ञान और संस्कृति का समन्वय जरूरी है, इसे संवाद के माध्यम से समाज से जोड़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मानव जीवन में सुगमता संस्कृति के माध्यम से ही लाया जा सकता है।


  • वैश्विक स्तर पर हमारी संस्कृति की पहचानः प्रो. वंदना

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति को वैश्विक स्तर पर लोग अपना रहे हैं। इसमें तन-मन को भी स्वस्थ रखने की व्यवस्था योग के माध्यम से है। विद्यार्थियों आज समय बहुत तेजी से बदल रहा है, इस बदलाव में हमारी भारतीय संस्कृति ही हमें सही मार्ग दिखा सकती है।


  • लोक संस्कृति ने जातियों के बिखराव को रोककर उनको सम्मान दिया : पवन सिंह

मूल सरयू नदी बचाओ आंदोलन के संयोजक पवन सिंह ने कहा कि संस्कृति हमारे रग-रग में बसी है। लोक संस्कृति ने जातियों के बिखराव को रोककर उनको सम्मान दिया है। विवाह में कोहबर प्रथा पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि हमारे देश में नदियों को देवी ग्राम देवता के रूप में देवी, काली के साथ दैत्यों को भी पूजा जाता है। आज हमें संस्कृति से जड़ों को क्षरण से बचाने की जरूरत है।


  • भारतीय संस्कृति में महिलाओं को उच्च स्थान दिया गया : डॉ. सोनी पांडेय

नई दिल्ली की साहित्यकार डॉ. सोनी पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को उच्च स्थान दिया गया है। भारतीय संस्कृति के विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा की। स्वागत भाषण कार्यशाला के समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र, संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने किया। 


  • डॉ. बडेवाला किए गए सम्मानित

इसी क्रम में एक हिंदी समाचार पत्र के स्वामी डॉ. नथमल टी. बडेवाला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. विक्रम देव शर्मा, डॉ. सुधाकर शुक्ला, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अवध बिहारी सिंह, सोनम विश्वकर्मा, डॉ. सुधीर उपाध्याय, डॉ. विवेक पांडेय, अमित मिश्र, सुरेंद्र यादव, संस्कार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ