#MumbaiNews: साहित्य संगम संस्था द्वारा होली मिलन समारोह एवं कविगोष्ठी संपन्न | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews: साहित्य संगम संस्था द्वारा होली मिलन समारोह एवं कविगोष्ठी संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था साहित्य संगम द्वारा होली मिलन समारोह एवं कविगोष्ठी का आयोजन आर के कालेज, मलाड (पूर्व) मुंबई में रखा गया। जिसका संयोजन महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित, संस्थापक अध्यक्ष रामसिंह सिंह ने किया।उ क्त विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ शीतला प्रसाद दुबे (कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी) ने की तथा प्रमुख अतिथि के रूप में जौनपुर उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार निडर जौनपुरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लालचंद तिवारी उपस्थित थे।


#MumbaiNews: साहित्य संगम संस्था द्वारा होली मिलन समारोह एवं कविगोष्ठी संपन्न | #NayaSaveraNetwork

आमंत्रित साहित्यकारों में रासबिहारी पाण्डेय, डॉ कृपाशंकर मिश्र, कवियत्री किरण तिवारी, जवाहरलाल निर्झर, विवेक सिंह, अजय शुक्ला बनारसी, रवि यादव, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, डॉ दिनेश कुमार वर्मा, चंद्रकांत पाण्डेय, अल्हड़ असरदार,अमरनाथ दुबे, हरिश्चंद्र सिंह, अनिल त्रिपाठी कड़क, प्रेम जौनपुरी, अधिवक्ता राजीव मिश्र, रवि यादव प्रितम, श्रीनाथ शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन आर के सर (संस्थापक आर के कालेज), पवन सिंह (संस्था ट्रस्टी) ने किया।अध्यक्षीय उद्बोधन में शीतला प्रसाद दुबे ने सभी साहित्यकारों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए सभी की रचनाओं की सराहना करते हुए प्रशन्नता जताई।कवि गोष्ठी का कुशल संचालन संस्थापक रामसिंह सिंह ने की जिन्होंने अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात सभी का आभार व्यक्त किया।


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से देशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ