सांसद गोपाल शेट्टी ने दीपा गोयंका की पुस्तक हार्मनी इन रेड को बताया अद्भुत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता तथा रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई, कांदिवली की पदाधिकारी दीपा गोयंका ने आज उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी से मुलाकात कर उन्हें अपनी पुस्तक हार्मनी इन रेड भेंट की। गोपाल शेट्टी ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने पुस्तक द्वारा 65,000 से अधिक लड़कियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने का काम अद्भुत है। उन्होंने दीपा गोयंका द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर दहिसर, बीजेपी अध्यक्ष सरोज शाह तथा रोटेरियन नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे। दीपा गोयंका ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में अनेक सराहनीय काम किए हैं।