विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार : राहुल गांधी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय देश ने प्रगति की जो रफ्तार पकड़ी थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उस गति में अवरोध बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार ने गरीबों को मजबूती प्रदान कर देश को विकास की रहा दिखाई लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सिर्फ मित्रों का हित साधा जा रहा है।

श्री गांधी ने कहा,“संप्रग सरकार में तेज़ी से आगे बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नरेंद्र मोदी ‘स्पीड ब्रेकर’ बन गए हैं। कांग्रेस ने गरीबों को मज़बूत कर विकास को गति दी वहीं श्री मोदी चंद मित्रों के फायदे के लिए देश को खोखला कर रहे हैं।” देश की निरंतर प्रगति में नीतियों महत्व देने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “नीतियों में देशवासियों को आगे रखे बिना देश का विकास असंभव है। झूठे प्रचार के विपरीत आर्थिक मोर्चे पर भाजपा सरकार कांग्रेस के आस-पास भी नहीं है। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।”


*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD

नया सबेरा का चैनल JOIN करें