मुंबई: विद्यालय के प्रति समर्पित रहे कृपाशंकर मिश्र: विवेक सिंह | #NayaSaveraNetwork

मुंबई: विद्यालय के प्रति समर्पित रहे कृपाशंकर मिश्र: विवेक सिंह | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। कृपाशंकर मिश्र विद्यालय के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे। जब तक काम पूरा नहीं हो जाता था, तब तक वे विद्यालय के बाहर नहीं जाते थे। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीमती शोभादेवी सिंह विद्या मंदिर,पवई के सभागार कक्ष में आयोजित  कृपाशंकर मिश्र की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह में बोलते हुए संस्था सचिव विवेक सिंह ने उपरोक्त बातें कही। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने कहा कि रिटायरमेंट एक नए जीवन की शुरुआत है, जिसमें व्यक्ति पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से अपनी इच्छाओं के अनुरूप जीवन बिता सकता है। 

मुंबई: विद्यालय के प्रति समर्पित रहे कृपाशंकर मिश्र: विवेक सिंह | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में संस्था सदस्य प्राची सिंह तथा नीलू सिंह उपस्थित रहे। समारोह मे संस्था द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक हाकिम सिंह, आर.बी. प्रजापति, सोनाली तिवारी एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश आर सिंह ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक त्रिभुवन स. दुबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश तिवारी, मीना  मिश्रा, संदीप आर. तिवारी, आशा भाबड, सुनील के. यादव, उषा दुबे एवं पी.एन.रंगले ने अपना विशेष योगदान दिया।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें