ICICI बैंक के रीजनल मैनेजर ने ही की महिला से 3.35 करोड़ की ठगी | #NayaSaveraNetwork

  • फर्जी पुलिस अधिकारी बन डराया फिर पैसे करा लिये ट्रांसफर

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। क्राइम ब्रांच पुलिस ने महिला से करोड़ों की ठगी करने वाले छ: शातिरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से मोबाइल, चेकबुक, एटीएम समेत 13 लाख 63 हजार नगदी बरामद किया है। इसके साथ ही उनके विभिन्न बैंक अकाउंट के 65 लाख रुपए सीज कर दिया। आरोपियों ने एक प्राइवेट स्कूल से रिटायर्ड महिला को पुलिस के उच्चाधिकारी होने का धौंस देकर 3 करोड़ 55 लाख रुपए की ठगी की थी। डीसीपी क्राइम ब्रांच चंद्रकांत मीणा ने बुधवार को इस घटना का खुलासा किया। 
ICICI बैंक के रीजनल मैनेजर ने ही की महिला से 3.35 करोड़ की ठगी | #NayaSaveraNetwork


पुलिस सभी आरोपियों पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही कर रही है। गिरफ्तार आरोपी तौफीक खान लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र, सरफराज आलम लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र, नुरुलहुदा लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र, आरिफ अहमद लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र, ओम अश्विन और नीरव बटुक गोटी सूरत के रहने वाले हैं। इनमें सरफराज लखनऊ में ICICI बैंक का रिजनल हेड है और नुरुलहुदा लखनऊ के HDFC बैंक में कैशियर है। 


  • RBI के नाम पर महिला को डराया

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारी के नाम पर पहले उन्होंने कॉल किया और महिला को डरा धमका कर उसके खातों के बारे में जानकारी ली। इससे भी काम नहीं बना, तो उन लोगों ने स्काईप एप्प डाउनलोड कराकर महिला के बैंक खातों को खंगाला। उसके बाद सारे पैसे RBI को ट्रांसफर कराने के नाम पर अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। बताया कि इन पैसों की जांच पड़ताल के बाद तीन दिनों बाद पैसा खाते में वापस आ जाएगा। घटना का बाद महिला का पूरा परिवार अवसादग्रस्त हो गया था। महिला व उनके परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकयत दर्ज कराई थी। 

*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ