रामलला के भक्तों को निःशुल्क आवास व भोजन प्रसाद उपलब्ध करा रहा है राघवपुरम धाम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। भारत के महान मनीषी संत परम पूज्य श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के शिष्य पूज्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में श्री त्रिदण्दिदेव प्रतिवादि भयंकराचार्य रामानुजाचार्य श्री राघवपुरम धाम, आश्रम अयोध्या में संचालित किया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में स्थित आश्रम में देशभर से श्रीराम लला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क आवास और भोजन प्रसाद की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
भारी संख्या में आने वाले भक्तों को नियमानुसार यहां रहने की व्यवस्था है। आश्रम के ब्रह्मचारी संत रंगनाथ स्वामी ने बताया कि पूरे देश में परम पूज्य गुरुदेव की कृपा से 85 से अधिक मठ मंदिर आश्रम केमाध्यम से धार्मिक कार्यों का संचालन किया जा रहा है। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को आश्रम में रहने की सुविधा है। उन्होंने बताया कि आश्रम में आने वालों को नियमों का पालन करना पड़ता है। यहां नशीली पदार्थों के सेवन की कड़ाई से मनाही है। गुटखा, पान, शराब आदि का सेवन सख़्ती से मना है।