#Peom : संकल्पों की होली | #NayaSaveraNetwork

holi-of-resolutions
डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा

नया सवेरा नेटवर्क

संकल्पों की होली

आओ लगा ले होली के रंग,

टेसु में खिले प्यार के संग,

पलास की सोंधी सोंधी सुवास में,

झरते हरसिंगार के निर्झर में,

डूबे हम भी होली के इंद्रधनुषी रंगो में,

होली के रंग में तन मन को भिगोना है,

इंद्रधनुषी सपनों को सजाना हैं,

लगा लो देशभक्ति का रंग,

लगा लो मानवता का रंग,

प्यार, स्नेह, ममता का रंग,

परोपकार, प्यार, सेवा का रंग,

लगा लो वृद्धों के सम्मान का रंग,

माता-पिता के आदर का रंग,

गुरूजनों के श्रद्धा का रंग।

लगा लो मधुर वाणी का रंग,

सद्भभावनाओं का रंग,

दीन दुखियों की मित्रता का रंग,

लगा लो दोस्ती का सच्चा रंग,

अपनेपन का रंग।

सत्य ईमानदारी का रंग,

लगा लो साहस शूरवीरता का रंग,

संयम, अनुशासन, सद्बुद्धी, विवेक का रंग।

ईश्वर के प्रति भक्ति का अनुठा रंग,

लगा लो अटल देशप्रेम का रंग

निष्ठावान जीवन का रंग,

शुध्द चरित्र का रंग।

लगा लो वृक्ष लगाने का रंग,

उपवन को हरा भरा बनाने का रंग,

फूलो की महकती महक का रंग,

बचकर मत रहना,

लगा लो रंग होली में,

इन नये रंगों से जीवन को

रंगमय बना लो, कटुता अनबन राग द्वेष के भावों को भुलाकर

इतिहास बना दो,  अनूठा होली का त्यौहार मना लो।


उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से देशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork
Ad

*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad




*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ