उत्तर भारतीय संघ में 25 मार्च को वृंदावन की तरह खेली जाएगी फूलों की होली | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। होली को प्रकृति के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह त्यौहार प्रकृति, प्रेम, खुशी और सामाजिक एकता का संदेश देता है और लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देती है। वृंदावन की प्रसिद्ध फूलों की होली के तर्ज पर उत्तर भारतीय समाज की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय संघ द्वारा 25 मार्च, सोमवार को बांद्रा पूर्व के टीचर्स कॉलोनी के पीछे स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन परिसर में शाम 5 बजे से फगुआ व फूलों संग होली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

 कार्यक्रम के आयोजक उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि  यह त्यौहार प्रकृति, प्रेम, खुशी और सामाजिक एकता का संदेश देता है और लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देती है। यही कारण है कि उत्तर भारतीय संघ द्वारा आयोजित फगुआ व फूलों संग होली के रंगारंग कार्यक्रम का आपको उत्तर भारत के साथ-साथ महाराष्ट्र की समृद्धशाली परंपरा का अद्भुत संगम दिखाई देगा। सभी समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के पश्चात प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

 
*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ