भारत माता के महान सपूत थे गोविंद बल्लभ पंत: योगी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजिल अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहे गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए कहा कि वह भारत माता के महान सपूत थे। उन्होने उनकी स्मृतियों को भी नमन किया और कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी के लिए समय- समय पर चलाए गए आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभायी।