चलती लोकल ट्रेन से गिरी महिला पुलिसकर्मी, हुई मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुंबई में रेलवे स्टेशन से हादसे की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यह घटना मुंबई के नाहुर रेलवे स्टेशन पर घटी है। 5 मार्च को नाहुर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन से गिरकर एक महिला पुलिसकर्मी की जान चली गई। इस महिला पुलिसकर्मी का नाम अश्विनी डोमाडे जिनकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। 


  • महिला पुलिसकर्मी की मौत 

इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को अश्विनी डोमाडे अपने पति के साथ ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी हो गईं। ट्रेन चलते ही अश्विनी झटके से नीचे गिर गई। उसी वक्त विपरीत दिशा से एक और गाड़ी आई और उसे टक्कर मार दी और इस घटना में महिला पुलिसकर्मी अश्विनी की मौत हो गई है। 


  • सामने आया हादसे का CCTV फुटेज

अश्विनी के पति रेलवे पुलिस और एक पोर्टर की मदद से उन्हें एम्बुलेंस में फोर्टिस अस्पताल ले गए। दोपहर 2.10 बजे डॉक्टरों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम  के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। 


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें