नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। देश की प्रख्यात समाजसेवी, लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा भारत भाग्य निर्माता, अनकही कहानियां समेत अनेक पुस्तकों की लेखिका डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा के लिए यह महीना, अनेक पुरस्कारों से भरा रहा। इस महीने उन्हें अब तक 8 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। 25 मार्च को उन्हें नववें उड़ान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को इस माह मिलने वाले पुरस्कारों में नारी तू नारायणी सम्मान पत्र, सिप्ज विशेष आर्थिक क्षेत्र में सशक्त महिला पुरस्कार, शो मस्ट गो ऑन इंडियन वूमेन एंपावरमेंट सोशल अवार्ड 2024, नारी शक्ति पुरस्कार 2024, राष्ट्र शक्ति पुरस्कार, आर्टमीशन लुमिनरी अवार्ड 2024, यूट्यूबर आईकॉनिक अवार्ड 2024 तथा अखिल भारतीय महिला साहित्य कला 2024 पुरस्कार का समावेश है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महीने में प्राप्त पुरस्कारों को पाकर वे गौरव की अनुभूति कर रही हैं। उन्हें प्राप्त सारे पुरस्कार नारी सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक हैं।
Ad |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ