- 3 दिन से लापता था कक्षा 5 का छात्र
- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
@ नया सवेरा नेटवर्क
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय सूरज बिंद पुत्र ओमप्रकाश बिंद उर्फ भोनू गांव के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5 का छात्र था। 12 मार्च को शाम घर से गांव निवासी कुलदीप बिंद की बारात जाने के लिए कह कर निकला था लेकिन दूसरे दिन नहीं लौटा तो पता चला कि वह बारात नहीं गया था।
तभी से परिजन सूरज बिंद की खोजबीन कर रहे थे। पुलिस को भी छात्र के गुमशुदगी की सूचना दी गई थीं। पुलिस गांव में छात्र के साथ देखे गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। उन्हीं संदिग्ध युवकों की निशानदेही पर शुक्रवार को सूरज बिंद का शव क्षेत्र के फरीदपुर गांव के श्मशान घाट के पास नाले में मिट्टी के नीचे दबा कर ऊपर से जलकुम्भी रखकर ढका मिला। शव मिलने से कोहराम मच गया। मां गुडडी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। पिता ओमप्रकाश बिंद उर्फ भोनु रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे। चार भाई बहनों में सूरज सबसे बड़ा था। मृतक सूरज की नंदिनी तथा सीता दो छोटी बहनें व सबसे छोटा भाई आर्यन है।
वर्ज़न थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक छात्र सूरज बिंद की बॉडी आरोपियों की निशानदेही पर रिकवर कर लिया गया है। मृतक छात्र की माता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कारवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ