वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा 49 लाख का सोना | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक विमान यात्री के पास से 757 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया। यह यात्री शारजाह से आया हुआ था। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को एयरइंडिया एक्सप्रेस शारजाह के विमान से पहुचे यात्रियों की जांच चल रही थी। हवाईअड्डे पर मौजूद कस्टम अधिकारियों को एक यात्री पर शक हुआ। जिस पर उक्त यात्री को कस्टम ने अपने हिरासत में लेकर गहनता से जांच पड़ताल किया। कड़ाई से पूछ ताछ करने पर यात्री ने मलाशय में सोना छुपाए जाने की बात बताई। 

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा 49 लाख का सोना | #NayaSaveraNetwork


हवाई अड्डे पर मौजूद मेडिकल टीम के द्वारा बड़ी मशक्कत के साथ उक्त यात्री के गुदा द्वार से तीन कैप्सूल निकाले गए। तीनों कैप्सूल में सोने का पेस्ट बनाकर छिपाया गया था। कैप्सूल से सोने के पेस्ट को अलग करने के बाद शुद्ध सोने का वजन पता चल पाया।  कस्टम अधिकारियों के अनुसार बरामद सोने का वजन 757 ग्राम और अनुमानित कीमत लगभग 49.46 लाख आंकी गयी। विमान यात्री की पहचान दरभंगा विहार निवासी अजय कुमार महतो के रूप में कई गयी है। सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत सोने को जब्त कर यात्री पर उचित कागजी कार्यवाही करने के बाद छोड़ दिया गया।


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad




*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ