#AgraNews: 'मेरे पति को मारा तो दूंगी 50 हजार...' पत्नी ने स्टेटस पर दी सुपारी, Viral हो रही तस्वीर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

आगरा। आगरा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप के स्टेटस पर पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात लिखी है। मामला आगरा के थाना बाह क्षेत्र का है। पत्नी का व्हाट्सऐप स्टेट्स देखने के बाद पति दहशत में है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है, साथ ही पत्नी के दोस्त पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। बाह थाने के प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी नौ जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद अक्सर विवाद होने लगा और पांच महीने बाद दिसंबर 2022 में उसकी पत्नी मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है।

Agra News: 'मेरे पति को मारा तो दूंगी 50 हजार...' पत्नी ने स्टेटस पर दी सुपारी, Viral हो रही तस्वीर  | #NayaSaveraNetwork


शिकायत के अनुसार पत्नी ने भिंड में भरण पोषण का वाद भी दायर कर दिया है। युवक के अनुसार 21 दिसंबर 2023 को तारीख से लौटते समय ससुरावालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और अब पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप पर उसे मारने वाले को 50 हजार रुपये देने का स्टेटस लगाया है। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के स्टेटस पर लिखा है ‘‘मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।”


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad




*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ