22.5 करोड़ के 3 प्रोजेक्ट का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। चौकियां से आरा तक सम्पर्क मार्ग का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जायगा। 12 किमी के इस सड़क मार्ग निर्माण में 19 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च होगा। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने किया। इसके अलावा नाबार्ड आरआईडीएफ 29 योजना के अंतर्गत दो और परियोजना का शिलान्यास किया। पहली परियोजना सिद्दीकपुर जमुहायी मार्ग राजपत नगर सम्पर्क मार्ग मध्य नाले पर बॉक्स कलवट पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया। इस परियोजना के निर्माण में 1 करोड़ 84 लाख रुपए खर्च होगा।

दूसरी परियोजना ग्राम सैदपुर गढ़ऊर के मध्य नाले पर बॉक्स कलवर्ट पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना में 60 लाख रुपए खर्च होगा। खेल मंत्री ने कहा कि मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास का कार्य हुआ है, उतना विकास पिछली सरकारें 60 वर्षों में नहीं कर पायी आज पूरे विश्व की निगाहें भारत की ओर है। कार्यक्रम में डॉ. रामसूरत मौर्या, रविंद्र सिंह पूर्व प्रधान, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, शरद सिंह, राजकेशर पाल, रविंद्र सिंह राजू दादा, राजकेशर, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप तिवारी, श्यामबाबू यादव, पुष्पेंद्र त्यागी, विकास पंडा, विवेक मौर्या, राधे पाल, विकास शर्मा, ब्रह्मेश शुक्ला आदि लोग उपस्थिति रहे।

*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ