बरसठी : सामूहिक विवाह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के अनन्या मेंशन चंद्रभानपुर गांव में आयोजित सामूहिक विवाह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि यादव महा सभा के प्रदेश महासचिव रमेश यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह इंसान के जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब,मजलूम की सेवा सबसे बड़ा धर्म होता है। दो परिवारों का घर बसाने से बढ़कर कोई और पुण्य नहीं हो सकता है। मुंबई के उद्योगपति महेश वी दूबे एवं अरविंद यादव ने कहा कि जिस कार्य को करने से इंसान को आंतरिक खुशी मिले उसे करने में चाहे जितने भी मुश्किलों का सामना करना पड़े फिर भी उसे अवश्य करना चाहिए। इसलिए हमारा मकसद है कि जीवन पर्यंत इस तरह के कार्य को हम करते रहें। भाजपा के महामंत्री रमेश दुबे ने भी सामूहिक विवाह को सबसे पुनीत कार्य बताया। इस मौके पर मनोज यादव,दुर्गेश यादव,दिवाकर यादव,मनोज,शुभम,मुकेश,संतोष सहित अन्य लोगों ने वर और वधु को आशीर्वाद दिया। संचालन रमेश दूबे ने किया।