यूपी में अनधिकृत संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के वेंकटेश्वर लू ने दिये निर्देश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव,परिवहन विभाग एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लिमिटेड वेंकटेश लू ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यूपी रोड़वेज़ बसों का आवागमन निर्बाध रहने तथा अनाधिकृत संचालित वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्री लू की अध्यक्षता में बुधवार को यहां सर्किट हाउस सभागार में सड़क सुरक्षा, जागरूकता एवं कर्मयोग के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्री लू ने कहा कि अधिकारियों को समाधान का हिस्सा बनना है न कि समस्या का। उन पहलुओं पर काम करना है जिससे आवागमन सुचारू रूप से जारी रहे, तथा यूपी रोड़वेज यात्री बसों की उपलब्धता हर उस जगह पर हो जहां से यात्रा सुगम और सुखद हो सके। नेशनल हाईवे-09, स्टेट हाइवे-51 क्रासिंग पर अतिक्रमण तथा अन्य संपर्क मार्ग पर जहां वाहनों का आवागमन अधिक रहता है वहां विशेष रूप से सार्वजनिक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) के संबंधित अधिकारी साइन बोर्ड लगवाएं।


