वाराणसी: महाराजा सुहेलदेव सनातन धर्म के पुरोधा: अनिल | #NayaSaveraNetwork
@ नया सवेरा नेटवर्क
सारनाथ (वाराणसी)। महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की अगुवाई में हवेलिया चौराहा (सारनाथ) से सुहेलदेव उद्यान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ऊंट, घोड़ा, बग्घी आदि शामिल रहे।
उद्यान में कैबिनेट मंत्री एवं महापौर अशोक तिवारी ने महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव सनातन धर्म के पुरोधा थे। कहा कि पीएम मोदी ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी किया। उनके नाम पर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की। सीएम योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने बहराइच में भव्य स्मारक बनवा रही है। महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव गरीबों के मसीहा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन राजभर व संचालन राजेश राजभर ने किया।
इस मौके पर सारनाथ पार्षद अभय पांडेय, राजेन्द्र मौर्या, सोनू राजभर, आकाश आदि थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के विधान परिषद से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। विधानसभा में भी यही हाल होने वाला है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या के बारे में कहा कि जो रामायण व श्रीराम चरित मानस का अपमान करेगा उसके लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |