वाराणसी। उभरते सूफी गायक हंसराज रघुवंशी ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। गर्भगृह में सविधि पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर का भी दर्शन किया। इसके बाद नंदी और व्यासजी के तहखाने में विराजमान विग्रहों का दर्शन किया। उन्हें देखकर मंदिर में दर्शन के लिए आए दर्शनार्थी उनका हालिया गीत ‘युग राम राज का आ गया गुनगुनाने लगे। यह देख कर हंसराज ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ