तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा 20 फरवरी से | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनाने के बाद राज्य की जनता को 17 महीने की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां बताने और उनका विश्वास हासिल करने के लिए 20 फरवरी से ‘जन विश्वास यात्रा’ शुरू करेंगे।
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में हुई जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक में जन विश्वास यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस यात्रा में उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।