जौनपुर: नेशनल पर्यावरण यूथ पार्लियामेंट में रिंशिका दुबे प्रथम स्थान पर... | #NayaSaveraNetwork

  • यूजीसी और एबीवीपी के संयुक्त तत्वाधान में हुई प्रतियोगिता

@ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक आईटी की छात्रा रिन्सिका दुबे ने नेशनल पर्यावरण यूथ पार्लियामेंट 2024 की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के 21  विश्वविद्यालयों के छात्र और छात्रों ने भाग लिया था। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विद्यार्थियों को पर्यावरण के संवर्धन के लिए आयोजित की गई थी। 

पीयू की ओर से इस प्रतियोगिता को कराने के लिए पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय को कुलपति की तरफ से नोडल अधिकारी बनाया गया था।  डॉ. उपाध्याय की देखरेख में पहले विभागवार पर्यावरण विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगता में प्रतिभाग किए जिसमें पीयू के छह विद्यार्थी चयनित हुए। 

जौनपुर: नेशनल पर्यावरण यूथ पार्लियामेंट में रिंशिका दुबे प्रथम स्थान पर... | #NayaSaveraNetwork

चयनित विद्यार्थियों में रिंसीका दुबे, शिवम पांडेय, गोपाल दुबे, अभिनव कीर्ति पाण्डेय, मेधा और यतनदीप दुबे रहे। इसके बाद स्क्रीनिंग के दौरान दो विद्यार्थी रिंसीका दुबे, शिवम पांडेय का चयन नागपुर के लिए हुआ। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने एयर फेयर देकर विद्यार्थी को प्रोत्साहित किया। इसके बाद नागपुर में हुई नेशनल पर्यावरण यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में रिंसीका दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने इस प्रक्रिया में सभी चयनित विद्यार्थियों को अपने कार्यालय में बुलाकर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर उपाध्याय के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसी तरह विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष भास्कर उपाध्याय ने चयन प्रक्रिया में पूरा सहयोग किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में कैसे प्रतिभाग करें का लगातार टिप्स देते रहें।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें