भायंदर: राजभर समाज ने धूमधाम से मनाई सुहेलदेव जयंती | #NayaSaveraNetwork

भायंदर: राजभर समाज ने धूमधाम से मनाई सुहेलदेव जयंती | #NayaSaveraNetwork

  • नारायण राजभर, कृपा शंकर सिंह तथा विक्रम प्रताप सिंह ने किया सभा को संबोधित

@ नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। राजभर समाज सेवा संघ, महाराष्ट्र द्वारा राष्ट्रवीर भर सम्राट महाराजा सुहेलदेव की जयंती सिवार गार्डेन, मीरा रोड (पूर्व) में संघ के संस्थापक अध्यक्ष लालमनी राजभर के नेतृत्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण राजभर पशुधन विकास परिषद सदस्य, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त (उत्तर प्रदेश) ने सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक विषयों पर विष्लेषण किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री  कृपाशंकर सिंह तथा शिवसेना युवा नेता विक्रम प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए मीरा रोड में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया।

 अतिथि सुनील राय, विनय शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, नान्हक राजभर, बलिराम राजभर, रामदुलारे राजभर व संघ के संरक्षक तारकेश्वर राय, रमाकांत राजभर, सुखदेव राजभर, रमेश राजभर,रामसुरत राजभर,सरोज राजभर, ओमप्रकाश ( छेदी) राजभर व उमेश राजभर के अलावा समारोह की देखरेख टीम सतीशचंद्र राजभर, फूलचंद राजभर, भुल्लन राजभर व बालचंद राजभर, गुलाम राजभर ( कांदिवली) चंदू राजभर, अशोक राजभर, गुड्डू राजभर रामभुवन राजभर,विरेन्द्र राजभर, राजेश राजभर, दयाराम राजभर,पन्नालाल राजभर, सुरेन्द्र सरगम राजभर,हीरा राजभर प्रहलाद राजभर,अनिल राजभर, अरविंद राजभर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जीतू राजभर ने किया. गायक पप्पू राजभर ने अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ