रायपुर: भाजपा उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने आज नामाकंन पत्र दाखिल किया। श्री सिंह ने विधानसभा सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी दिनेश शर्मा के समक्ष अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
![]() |
Advt. |