आरओ-एआरओ और पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जुलूस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ युवा अभ्यार्थियों ने गुरूवार को विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह ‘सम्राट’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा अभ्यार्थियों ने कचहरी पर एकत्रित होकर समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर सरकार विरोधी नारे लगाए तथा राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |