प्रयागराज: भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी ने मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर देश के 58 फीसदी पिछड़ों की आबादी को अपमानित करने का काम किया है। पुतला दहन करने वालों में सतीश प्रजापति, नटेश्वर, दिलीप जायसवाल, संदीप कुशवाहा, राज सिंह पटेल, विकाश सिंह, दिनेश सिंह पटेल, पद्माकर, राजेश कुमार, दिव्यांश जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, राहुल कुशवाहा, विजयलक्ष्मी, पवन मिश्रा, अंगद सिंह, पंकज, शिवम आदि शामिल रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh